हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके ’विदेसी’ पति निक जोनस पिछले कुछ दिनों से प्यार के रंगो में जैसे रंग गए है। मुंबई और पुणे में निक जोनस की पहली होली मनाने के बाद। दोनों ने हाल ही में यूएसए के लिए उड़ान भरी।
प्री-होली सेलिब्रेशन पार्टी से अपनी रंगीन इंस्टाग्राम तस्वीरों से इंटरनेट में तूफान मचाने के बाद, जिसे मुंबई में ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने होस्ट किया था। प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर पुणे में अपने रंगीन होली समारोह से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जहां उन्होंने अपनी करीबी दोस्त नताशा पूनावाला के परिवार के साथ होली मनाई।
आज होली के अवसर पर, प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं देने के लिए आई । अभिनेत्री ने अपने पति के साथ कैप्शन के साथ खुद की एक रंगीन तस्वीर भी साझा की , और लिखा :
“हम पिछले कुछ दिनों से पहले से ही रंग में जी रहे हैं। सचमुच। निक की पहली होली इतनी खास थी और इस प्रोग्राम को घर में रखा गया था। होली मना रहे सभी लोग बहुत खुश रहे और सुरक्षित होली खेले ,
”
यहां देखें, प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम तस्वीर:
इसके अलावा, युगल का एक वीडियो इंटरनेट पर घूम रहा है, जहां कुछ बच्चों को प्रियंका चोपड़ा पर पानी फेंकते देखा जा सकता है, जबकि निक जोनास उन्हें देख रहे है। बाद में, वे उस पर बचे हुए पानी को फेंकते हुए भी दिखाई देते हैं। यहाँ, वीडियो देखें:
इससे पहले, निक जोनास ने होली बैश से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में, युगल अपने शरीर पर सभी रंगों के साथ। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए निक जोनास ने लिखा:
“मेरी पहली होली! (पांच दिन पहले) भारत में अपने दूसरे घर में ऐसे अविश्वसनीय लोगों के साथ जश्न मनाने का इतना मज़ा! ”
यहां देखें, इंस्टाग्राम तस्वीर: